हैदरगढ़: नूरापुर गांव में 75.33 लाख की पुलिया का शिलान्यास विधायक दिनेश रावत ने किया
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के नूरापुर गांव में नवाबगंज रजबहा नहर पर 75.33 लाख रुपये की लागत से एक पुलिया का निर्माण किया जाएगा। हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने बुधवार करीब 1 बजे इस परियोजना का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। यह पुलिया नूरापुर गांव के समीप नवाबगंज रजबहा पर लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करेगी।