बरेली: अब बरेली पोस्टमार्टम हाउस में नहीं होगी पानी की परेशानी, डीएम अविनाश सिंह की बड़ी पहल
बरेली में पोस्टमार्टम हाउस आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आम जनमानस और मृतकों के परिजनों की सुविधा को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आरओ वाटर प्लांट का उद्घाटन किया। अब यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से मिलेगा। डीएम ने कहा कि यह व्यवस्था जनहित और लोककल्याण की भावना से की गई है, ताकि भीषण गर्मी में लोगो