किशनगंज: औगाड गांव में बाड़ों में लगी आग, ग्रामीणों ने काबू पाया, लाखों का हुआ नुकसान
जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली ग्राम औगाड़ में अज्ञात कारणों से बाड़ों में भीषण आग लग गई, जिससे कई ग्रामीणों की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में प्यारेलाल, भरत पुत्र जगन्नाथ, घसीटा, हरगोविंद, सुआलाल, गुलाब, बलवीर और रामगोपाल सहित कई लोगों के बाड़े आए, जहां रखे पाइप, भूसा और देशी खाद जल गई।