सहारनपुर: आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्र देकर 6 माह से रुका मानदेय दिलाने की मांग की, विभागीय उदासीनता से परेशान
जनपद सहारनपुर की आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक पत्र बुधवार दोपहर 2:00 बजे लिखकर अपना रुका हुआ मानदेय तत्काल दिलाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ माने जाने वाले आशा कार्यकर्ता बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच-उपचार से लेकर डिलीवरी और संचारी रोगों की निगरानी जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।