घुवारा: रामटौरिया में नल-जल योजना में ₹3 हजार प्रति कनेक्शन वसूली का आरोप, खबर के बाद गायब हुए रसीद कट्टे
छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत रामटौरिया में नल-जल योजना के नाम पर ग्रामीणों से ₹3,000 प्रति कनेक्शन की कथित वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना से जुड़े कर्मचारियों द्वारा रसीदें काटकर राशि वसूली जा रही थी, लेकिन मामला उजागर होने के बाद वसूली बंद कर दी गई और रसीद कट्टे भी हटा दिए गए। ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम 4 बजे वसूली गई राशि का हिस