गोला: बड़हलगंज में कॉफी शॉप पर 15-20 दबंगों ने हमला कर दुकानदार समेत दो को पीटा, हालत गंभीर
Gola, Gorakhpur | Apr 21, 2026 बड़हलगंज उपनगर के अंबेडकर तिराहे पर स्थित एक कॉफी शॉप में घुसकर कुछ लोगों ने दुकानदार और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित शशि सोनकर, निवासी काली चौरा बड़हलगंज, ने पुलिस को दी तहरीर में आठ नामजद समेत कुल 20 लोगों पर आरोप लगाया है।