बालाघाट: केन-बेतवा परियोजना: आदिवासी कांग्रेस ने प्रभावितों को न्याय दिलाने के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बालाघाट मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस संगठन ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित पन्ना एवं छतरपुर जिले के आदिवासी परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को गुरुवार लगभग दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि परियोजना निर्माण के कारण सैकड़ों आदिवासी परिवार बेघर हो गए हैं, लेकिन अब तक उन्हें उचित मुआवजा