जीरन: जीरन थाना पुलिस ने 180 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, ट्रक व ब्रेजा कार ज़ब्त
Jiran, Neemuch | Apr 4, 2025 शुक्रवार को शाम 7:00 बजे जीरन पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार नीमच जिले की जीरन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 किलो गांजा, एक ट्रक और एक ब्रेजा कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भूरालाल भाबर के नेतृत्व में यह कार्रवाई हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे पर की गई ।