केसली: ग्राम जमुनिया में तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत
Kesli, Sagar | Oct 17, 2024 केसली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करीब 4:00 बजे के बीच तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। तीनों मृतक लक्ष्मण संतोष तिवारी और दिनेश कुमार ग्राम विटाली थाना सुआतला ,जिला नरसिंहपुर के बताए जा रहे हैं।