केसली: पुराने बाईपास रोड पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Kesli, Sagar | Oct 17, 2024 पुराने बाईपास रोड पर बनी कांसखेड़े की पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया है, मृत व्यक्ति कौन है, कहां का है, इस बात की शिनाख्त हो नहीं सकी। उप निरीक्षक निशांत भगत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है। जिसके शिनाख्ती के प्रयास किया जा रहे हैं।