केसली: दुर्गा विसर्जन के समय डूबा था युवक, संगम घाट पर उतराता मिला
Kesli, Sagar | Oct 13, 2024 दशहरा की रात्रि में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान संगम घाट पर रात्रि करीब 11:45 बजे एक 21 वर्षीय युवक सुखचैन नदी के संगम घाट में डूब गया,जिसका शव दूसरे दिन रविवार को दोपहर 12 बजे पानी में उतरता हुआ बरामद किया है। जबकि ललित गहरे पानी में भी तैराकी जानता था, इसके बाद भी वह नदी के पानी में डूब गया।