केसली: ग्राम पनारी में युवक ने लगाई फांसी, मर्ग कायम
Kesli, Sagar | Oct 12, 2024 पिपरिया नंदे रोड पर पनारी में 22 साल के एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार मृतक हरिशंकर 22 पिता अन्नू अहिरवार घर के कमरे में पंखे के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद परिजन ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को उतारा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।