किशनगढ़ बास: खैरथल के सियाली खुर्द में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, कृषि पर्यवेक्षक ₹1000 लेते हुए पकड़ा गया
Kishangarhbas, Alwar | Apr 7, 2026
मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार खैरथल तिजारा जिले के सिहाली खुर्द में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि पर्यवेक्षक रामस्वरूप को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फवारा पाइपलाइन अनुदान की फाइल स्वीकृत करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। ACB भिवाड़ी चौकी पुलिस को इस मामले में एक शिकायत प्राप्त हुई थी।