नीमडीह: नीमडीह थाना के नए प्रभारी दिलसन बिरुआ का युवाओं ने किया स्वागत, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित
नीमडीह थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ का शुक्रवार को स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, सामाजिक समरसता और पुलिस-जन सहयोग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने युवाओं से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस