झालरापाटन: झालावाड़ में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
बजरंग दल ने लव जिहाद, लैंड जिहाद और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के विरोध में राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में शुक्रवार को झालावाड़ शहर के बस स्टेशन सर्किल पर भी बजरंग दल ने प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया।यह प्रदर्शन पूरे देश में बढ़ रही लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाओं के साथ-साथ सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के विरोध में आयोजित किया गया था।