हरदोई: हरदोई में ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलों को हुआ भारी नुकसान, किसान नेता ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2026 हरदोई में ओलावृष्टि और बरसात से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि बरसात और ओलावृष्टि से किसानों का लगभग 80% नुकसान हो गया है। कहा कि इस बरसात में किसानों की कमर तोड़ दी है और किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है।