चूरू: इंडस्ट्रीज एरिया में कैम्पर की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल
Churu, Churu | Oct 21, 2026 चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच नंबर रोड पर कैम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार किया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।