कसिया: फोरलेन पर जा रही तेज रफ्तार बसों पर ऊपर बैठकर लोगों द्वारा यात्रा करने का वीडियो हुआ वायरल, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
फोरलेन के रास्ते गोरखपुर से कसया, फाजिलनगर व तमकुहीराज के रास्ते बिहार जा व आ रही तेज रफ्तार बसों के ऊपर यात्रियों को बैठाकर यात्रा करा रहे बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कुशीनगर परिवहन विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठा रहे है। लोग इन बसों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे।