सरदारशहर: सरदारशहर के लूणासर में अमर शहीद भंवरलाल सारण की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सरदारशहर। लूणासर गांव में अमर शहीद भंवरलाल सारण की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। भंवरलाल सारण 9 राज राइफल बटालियन के जवान थे।