रामपुर बघेलान: बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन
सतना में अक्षय तृतीया के मद्देनजर बाल विवाह की आशंका को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी अनुविभागों में उड़नदस्ता दल गठित किए हैं। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत गठित इन दलों में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हैं। दल सामूहिक विवाहों में वर-वधु की आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच करेंगे।