मिर्ज़ापुर: गणेशगंज में डोर टू डोर विद्युत विभाग ने किया मीटर चेक, उपभोक्ताओं में बना रहा डर
नगर के गणेशगंज में डोर टू डोर विद्युत विभाग द्वारा मीटर चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां मीटर सही से काम नहीं कर रहा था उसे बदला गया। जिनका मीटर दो किलोवाट व खपत तीन या चार किलो वाट था उसे बढ़ाया गया। इस दौरान लालडिग्गी जेई राम सिंह, जेएमटी मीटर तिलकराज सिंह के साथ बाहर की विजलेंस टीम मौजूद रही।