मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में एडीएम शिव प्रताप का बीमार श्रद्धालु को दर्शन कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विंध्याचल में ड्यूटी पर तैनात एडीएम शिव प्रताप शुक्ला द्वारा बीमार श्रद्धालु को दर्शन कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हो गया। बीमार श्रद्धालु भदोही का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आया था। हार्ट का पेशेंट होने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने इलाज करवाया और दर्शन पूजन कराया।