मिर्ज़ापुर: सीसीटीवी की निगरानी में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न, तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को दिया गया प्रवेश
नगर के पांच परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र के अंदर तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। नकल विहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।