पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया स्थित केंद्रीय कारा परिसर के Confinement Center से एक बांग्लादेशी नागरिक फरार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
Purnea East, Purnia | Jul 1, 2026
पूर्णिया स्थित केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) परिसर के बाह्य क्षेत्र में Confinement Center से एक विदेशी (बांग्लादेशी) नागरिक का पुलिस और जेल प्रशासन को चकमा देकर फरार होने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. केंद्रीय कारा, पूर्णिया-सह-प्रभारी संसीमन केंद्र ने के. हाट थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है