श्रीडूंगरगढ़: उदरासर में सरकारी शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के उदरासर गांव में मंगलवार को एक सरकारी शिक्षक का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एएसआई महेश कुमार ढाका पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे भी बीकानेर से उद