सागर नगर: थाना जैसीनगर के ग्राम साजी में महिला के घर में आग लगाई, मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की शिकायत SP से की
जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम साजी निवासी एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की कोशिश करने और बाद में घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से बुधवार की शाम 5 बजे शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि करीब 10 वर्ष पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी, जिसके बाद से ही परिवार