बल्देवगढ़: खरों गांव में अज्ञात कारणों के चलते 48 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत बल्देवगढ़ सीएचसी में किया गया पीएम
खरों में अज्ञात कारणों के चलते 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद बल्देवगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया। खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरों गांव में अज्ञात कारणो के चलते 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है जिसमें मृतक देवेंद्र उर्फ पवन लोधी पुत्र भगवानदास लोधी के शव का बल्देवगढ़ CHC में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।