शिवपुरी नगर: भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुई तो आत्महत्या की चेतावनी, जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित
शिवपुरी जिले के ग्राम पीपलखेड़ा निवासी दिमाक सिंह आज मंगलवार दोपहर 12 बजे जनसुनवाई में आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने गांव में नाली और सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार तथा अनियमितता का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत और आवेदन दिए,