दलौदा: अफजलपुर पुलिस की कार्रवाई: तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 51 क्वार्टर देसी शराब जब्त, आबकारी एक्ट में केस दर्ज
मंदसौर जिले की अफजलपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ग्राम बड़वन से अर्जुन भावसार,रिंडा से शंक सिंह राजपूत और भाट रेंवाज से रवि सिंह परिहार को कुल 51 क्वार्टर देसी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई,