शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम एक बार फिर विवादों में आ गया है। सोमवार शाम करीब 8:00 बजे प्रसव के लिए भर्ती एक महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने डिलीवरी के नाम पर मनमाना धन मांगा और इलाज में कोताही बरती। जब मामला गंभीर हुआ तो मरीज को बिना उचित उपचार के रेफर कर दिया गया।