केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में नामांकन की तिथि बढ़ी अब 27 जुलाई तक जमा होंगे आवेदन
बरकट्ठा: केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में नामांकन के अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 जुलाई कर दी गई विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार यादव ने बताया कि इच्छुक अभिभावक अब प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं उन्होंने बात बताया कि बालवाटिका 1, 2, 3 तथा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है विद्यालय का अस्थाई संचालन उत्क्रमित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय बेलकपी परिसर में किया जाएगा। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जिन बच्चों का अब तक नामांकन नहीं हो पाया वह 27 जुलाई से पहले नामांकन फार्म जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन आने पर उस पर विचार नहीं किया जाएगा।