सीतापुर: ककराही गांव में संदिग्ध अवस्था में घर से लापता युवक का शव खेत में मिला, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के ककराही गांव में सन्दिग्ध अवस्था में घर से लापता हुए 25 वर्ष के युवक का शव खेत में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया जानकारी के अनुसार रोहित नाम का युवक बीते एक दिन पूर्व बुधवार को घर से लापता हुआ था मामले में सूचना मिलने पर पुलिस ने चौक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस की तहकीकात भी मामले में जारी है।