मंझनपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर कौशाम्बी में मानवता का महादान, एसपी ने फीता काटकर किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। एसपी ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने को जागरूक किया है।