बाराचट्टी थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने शुक्रवार को 1:00 दिन में बताया कि थाना क्षेत्र के चांदो मोड़ के पास एक फोर व्हीलर वाहन से 380 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ संजय कुमार पिता रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है जबकि ग्राम पर्वतीय से 19 लीटर देसी शराब के साथ बुधन मांझी अरविंद दास और लखन दास को गिरफ्तार किया गया है।