ललितपुर: पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक मो मुस्ताक ने जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने का शुक्रवार दोपहर के समय औचक निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई व्यवस्था,मलखाना,हवालात एवं अन्य रजिस्टरों आदि की जांच पड़ताल की।साथ ही उन्होंने संबंधितो को निर्देशित करते हुए बताया कि थाने पर आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए।