रामनगर: लोधेश्वर महादेवा दर्शन पूजन अर्चन करने पहुंचे व्यक्ति की साइकिल हुई चोरी, पुलिस से की शिकायत
लोधेश्वर महादेवा में आज सोमवार को रैली बाजार मजरे लोहटीजई गांव के लाल दास पुत्र दुलीचंद पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन पूजन अर्चन करने गए थे। अभरण सरोवर के पास अपनी साइकिल खड़ी करके भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने चले गए। वापस आए तो उनकी साइकिल गायब थी। लाल दास काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। लाल दास पुलिस से साइकिल ढूंढने की गुहार लगाई है।