मंगलवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान आए 110 आवेदनों पर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी ली।