पीलीभीत: हजारा थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमी के साथ गई विवाहिता, पति ने दर्ज कराया मुकदमा
हजारा थाना के अंतर्गत एक विवाहिता के अचानक घर छोड़कर चले जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मई की रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। देर रात उसकी पत्नी घर से गायब हो गई। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पति का आरोप है कि कोई युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।