भोगनीपुर: मावर स्थित जैन वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन ने एलकेजी छात्रा को निष्काशित किया, परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार
पुखरायां कस्बे के शुभम बंसल ने बताया कि उनकी पुत्री मावर स्थित जैन वर्ल्ड स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। परिजनों के द्वारा अपनी बात कहने पर स्कूल प्रबंधन ने मोबाइल पर मैसेज भेज कर उनकी पुत्री को निष्कासित कर दिया। परिजनों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। शुभम बंसल ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जानकारी दी है।