मुशहरी: दिनदहाड़े बालू-गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, ओवरटेक कर अपराधियों ने बरसाईं गोलियां
मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखे, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बालू-गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात अहियापुर थाना क्षेत्र के एनएच-57 पर इंदिरा नर्सिंग होम के समीप बाजार समिति के पास हुई। मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के बेरूआ निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है, जो बालू-गिट्टी और जमीन