दुधि: शक्तिनगर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
शक्तिनगर पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे वारंटी एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत बुधवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। जनपद में न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शक्तिनगर के बीना पुलिस ने बुधवार सुबह दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।