धमतरी: धमतरी में किसान यूनियन ने किया ऐलान, 15 जून को करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव
छत्तीसगढ़ किसान यूनियन के धमतरी जिलाध्यक्ष घना राम साहू ने बताया कि 7 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 जून सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा है। जिसको लेकर कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर सूचना दी गई है। उनकी मांगों में किसानों को प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया, 2 बोरी डीएपी देना, नकली खाद-बीज व कालाबाजारी पर रोक, नैनो डीएपी-यूरिया की अनिवार्यता खत्म करना।