उधवा: प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में स्कूल टॉपर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा में राज कुमार,प्रिंस मंडल,प्रदीप प्रमाणिक ने बेहतर प्रदर्शन किया है।