बालोद: देशभर में बढ़ रहीं आगजनी की घटनाएं, प्रशासन ने कहा- AC, कूलर और बिजली उपकरणों के उपयोग में बरतें सावधानी
Balod, Balod | Jun 12, 2026 देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए अग्नि सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। लोगों से विशेष रूप से बिजली उपकरणों, एयर कंडीशनर, कूलर, रेफ्रिजरेटर, इन्वर्टर और एलपीजी सिलेंडर के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की गई है ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।