पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री लखेंद्र पासवान तेज प्रताप यादव पर हुए आग बबूला, बोले- आवास से बल्ब तक ले गए
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 26 एम स्टैंड रोड स्थित आवास को खाली कर दिया है। यह बंगला अब बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान को आवंटित किया गया है। आवास खाली करने के बाद शनिवार शाम करीब 5:00 बजे जब बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान वहां पहुंचे तो तेज प्रताप यादव पर गुस्से से लाल हो गए।