पटना ग्रामीण: पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने पटना के 26 एम, स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास को खाली किया
पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने शनिवार को दोपहर करीब एक बजे अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। यह आवास पटना स्थित 26 एम, स्ट्रैंड रोड पर स्थित था। अब इस सरकारी आवास में मंत्री लखेंद्र पासवान रहेंगे। भवन निर्माण एवं आवास विभाग की ओर से यह आवास मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव अपना सारा सामान अपने साथ ले गए हैं।