सूरजपुर: वार्ड क्रमांक 12 में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन, समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 12 में मंगलवार सुबह 11 बजे सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड 12 से 15 तक के बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान पेयजल, साफ-सफाई, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों एवं आवेदनों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।