मनसाही: कुरेठा पंचायत भवन में सुशासन सप्ताह के तहत 'प्रशासन गांव की ओर' कार्यक्रम आयोजित
मनसाही प्रखंड अंतर्गत कुरेठा पंचायत भवन प्रांगण में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको लेकर बुधवार की दोपहर लगभग 02 बजे कटिहार जिला पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।