चक्रधरपुर: सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ी, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के लाउजोडा गांव में रविवार शाम जहरीले सांप के डसने से 36 वर्षीय मानकी मुंडा घायल हो गएl घटना के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगीl परिजनों ने बिना देर किए उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा हैl