पिंड्रा: वाराणसी में टेलर की टक्कर से बोलेरो हुई क्षतिग्रस्त, करखियांव हाईवे पर हुआ हादसा
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित अमूल कंपनी के सामने सोमवार की रात एक तेज रफ्तार टेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार परले एग्रो की कर्मचारी बोलेरो से वाराणसी की ओर जा रहे थे। वही अमूल कंपनी के सामने पहुंचते ही जौनपुर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार टेलर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी।